फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिंदगी की जंग हार गया चालक रामसिंह

Fri, 07 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव से पीड़ित ड्राइवर ने 37 दिन बाद दम तोड़ दिया। पीड़ित ड्राइवर का इलाज कानपुर में चल रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शंकर वरदानी कोल्ड स्टोर में 28 फरवरी को अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। घटना ट्रक ड्राइवर राम सिंह के पाइप में टक्कर मारने से हुई थी। घटना के बाद आसपास क्षेत्र में अमोनिया गैस का प्रभाव था। कई लोग प्रभावित हुए थे। इनमें थरियांव के नया पुरवा मजरे करमोन निवासी ट्रक ड्राइवर राम सिंह पुत्र जगमोहन की हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी। उसके आंखों में जलन और गले से सांस लेने में दिक्कत थी।
विज्ञापन

उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। उसका हॉस्पिटल में 37 दिन इलाज चल रहा था। राम सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र मानसिंह ने थरियाँव पुलिस को प्रार्थना देकर पिता की मौत की सूचना अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें