थाना क्षेत्र के हाईवे पर आंबापुर के पास रविवार को शॉर्ट सर्किट से चलती कार में आग लग गई। परिवार के लोग का छोड़ भागे। हाईवे पर धू-धू कर जलती कार के कारण यातायात बाधित हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया।
शादी समारोह में छुट्टी लेकर महिला कांस्टेबल परिवार समेत जा रही थी। महिला कांस्टेबल अनीता पटेल पुलिस लाइन में तैनात है। वह अवकाश लेकर सिकंदरपुर प्रयागराज घर जा रही थी। पति, एक बच्चा और छोटी बहन कार में सवार थे।
आमापुर पेट्रोल पंप के पास कार में सुबह 10 बजे आग लगी। किसी तरह से परिवार के लोग बाहर निकले। कार में रखा मोबाइल, रुपये, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। कांस्टेबल ने बताया कि कार के अंदर शार्ट सर्किट हुआ।
धुआं उठने पर ही वह लोग बाहर निकल आए। कुछ सेकेंड बाद इंजन के पास आग लग गई। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि आग पर काबूू पाया गया है।