फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: उधारी वसूलने जा रहे दुकानदार को पीटा, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। उधारी वसूलने जा रहे दुकानदार को रास्ते में रोककर कुछ लोगों मारापीटा। दुकानदार ने रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के अमिलिहापाल निवासी अजय गुप्ता किराने की दुकान चलाते हैं। वह रविवार को बाइक से उधारी वसूलने मकनपुर गांव जा रहे थे। अजय के मुताबिक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव पानी टंकी के पास पहुंचा था। पीछे से गांव का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा। ओवरटेक कर उसकी बाइक रोकवाई। मारापीट कर जेब से 6000 रुपये छीनकर भाग निकले। एक सप्ताह पहले युवक बकरियों से उसका पेड़ चरा रहा था। इसी रंजिश में हमला किया है। उसने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें