फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रक की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

Fri, 03 Mar 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। हाईवे पार करते समय बुधवार रात दुकानदार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी शरद चंद्र गौड़ उर्फ लवकुश (40) एकारी गांव किनारे हाईवे पर एक ढाबा के बाहर गुमटी में परचून का सामान खोलते थे। रात दो बजे गुमटी बंद कर वह पैदल घर जा रहे थे। बिलंदा कोल्ड स्टोरेज के सामने घर जाने के लिए हाईवे पार करने लगे, तभी कानपुर की ओर से जा रहे ट्रक ने दुकानदार को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। हसवां चौकी प्रभारी मुकेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। हादसे से पत्नी पूजा, बेटी आयुषी और बेटा राजवीर रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें