फतेहपुर। शादी का झांसा देकर सिपाही ने एक युवती से शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। दबाव बनाने पर मंदिर में शादी रचाने के बाद अब साथ रखने से इन्कार कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही निवासी बचौली की पुत्री राजरानी ने बताया कि तीन साल पहले खागा कोतवाली में यूपी 112 में तैनात सिपाही रमाकांत से मुलाकात हुई थी। उसने खुद को अविवाहित होना बताया। उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हो गई। तभी उसने तीन अगस्त 2020 को गर्भपात कराया। इसकी शिकायत पुलिस से की।
उसने मामला दबाने के लिए उसके साथ मंदिर में शादी की। एक साल पहले बेटी को जन्म दिया। अब वह उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। गालीगलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने 19 फरवरी को घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट की। उसने घटना की कोतवाली में शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।