फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाजपा नेता के दुकानदार भाई को कार सवारों ने अगवा कर पीटा

विज्ञापन
फोटो-30-घायल आशीष तिवारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। हूटर लगी कार सीज कराने की आशंका में दुकान में घुसकर लूटपाट करने के बाद दुकानदार भाजपा नेता के भाई को कार सवार अगवा कर ले गए। रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने छह नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ लूट, हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि पुलिस जांच में लूट की घटना संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा खास निवासी आशीष कुमार तिवारी के भाई रवि तिवारी भाजपा खखरेरू मंडल महामंत्री हैं। आशीष की गांव में सरिया सीमेंट की दुकान है। खागा निवासी चंदन यादव साथियों के साथ बृहस्पतिवार रात ससुराल रग्घुपुर गांव पहुंचा था। यहां से कुछ दूरी पर गढ़ा खास चौराहे पर वह स्काॅर्पियो से पहुंचा। चौराहे पर स्काॅर्पियो सवार हूटर बजा रहे थे। चेकिंग पर निकली पुलिस ने हूटर लगा होने के कारण कार सीज कर दी।
चंदन पक्ष को आशंका हुई कि उसकी कार भाजपा नेता रवि तिवारी की शिकायत पर सीज हुई है। इसी खुन्नस में रात करीब 10 बजे दूसरी कार से चार लोग आशीष तिवारी की दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर आशीष की पिटाई की। आरोप है कि तिजोरी में रखे 2 लाख 84 हजार 400 रुपये नकद और सीसीटीवी का डीवीआर छीन लिया। इसके बाद आशीष तिवारी को घसीटकर कार में अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

रग्घुपुर गांव के पास चंदन यादव, अजय, विजय, भोला, नारायण तिवारी, कल्लू समेत 10 अन्य लोगों ने आशीष पर धारदार हथियार से सिर पर हमला किया। आशीष को बचाने के लिए उनका चालक मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने भोला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने स्काॅर्पियो में हूटर लगा होने पर उसे सीज किया था। कार्रवाई के पीछे आशीष तिवारी का हाथ होने की आशंका को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद चंदन यादव पक्ष ने मारपीट की। सीओ खागा ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। प्रारंभिक जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है।

फोटो-30-घायल आशीष तिवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें