काशी विश्वनाथ बनारस से गाजे बाजे के साथ एकारी गांव पहुंचे शिवलिंग का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 12 जून को गांव में बन रहे मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मंदिर में मां काली की मूर्ति भी स्थापना की जाएगी। बाबा प्रेतराज सरकार की अगुवाई में 28 मई को मूलचंद्र, विजय सिंह गौड़, रिंकू सहित सैकड़ों श्रद्धालु बनारस गए थे। ये लोग बनारस से पैदल शिवलिंग लेकर गुरुवार को एकारी गांव पहुंचे। भक्त प्रेतराज सरकार ने बताया कि अब तक कई मंदिरों का निर्माण कराया जा चुका है। इसमें जीटी रोड स्थित बिलंदा का बालाजी मंदिर दर्शनीय है।