बिंदकी (फतेहपुर)। भाऊराव देवरस अंतरजनपदीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन सिंगल्स में बिंदकी के शिवम ने मैच जीता। डबल्स में प्रयागराज की आकांक्षा और पलक जोड़ी ने बाजी मारी।
लंकारोड सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले दिन कुल तीन मैच खेले गए। सिंगल में पहला मैच बिंदकी के शिवम ओमर और प्रयागराज के अमित के बीच हुआ। इसमें शिवम ने 21-2 और 21-4 से सीधे सेटों में मैच जीत लिया।
बालिका वर्ग में डबल्स का मुकाबला प्रयागराज की आकांक्षा, पलक और प्रतापगढ़ की पायल, रिचा की जोड़ी के बीच हुआ। इसमें प्रयागराज की जोड़ी ने 15-10 और 15-8 से जीत हासिल की।
तीसरा मैच बिंदकी के संस्कार और सौंह गांव के मानेंद्र कुमार के बीच हुआ। जिसमें मानेंद्र कुमार ने 10-21, 21-18 और 22-20 से जीत दर्ज की।
सीओ परशुराम त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालु गुप्ता, लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर, डॉ राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजा भैया, प्रबंधक जयकृष्ण ओमर, प्रधानाचार्य अजय कुमार दुबे, अश्विनी कुमार गुप्ता, अनिल ओमर, विकास गुप्ता मौजूद रहे।