फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड के लिए शिवा, रामजी का चयन

विज्ञापन
छात्रा शिवा पाल - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा शिवा पाल व एक छात्र रामजी का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। दोनों मेधावियों के राज्य स्तर पर विज्ञान मॉडलों का चयन किया गया था। इनके खाते में केंद्र सरकार ने 10-10 हजार की पुरस्कार राशि भेज दी है।
विज्ञापन

विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र रामजी शुक्ल और कक्षा 8वीं की छात्रा शिवा पाल ने अपनी सोच को प्रदर्शित कर जनपद का नाम रोशन किया है। राज्य स्तर पर शिवा पाल के खारे पानी को पीने लायक तैयार करने का मॉडल और राम जी का कोरोना की दवा का तापमान दुरुस्त रखने का मॉडल को सराहे गए।
विद्यालय प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्कूली बच्चों में नव प्रवर्तन और रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक जरूरतें पूरा करने की दिशा में यह सार्थक पहल है। बच्चों की इस उपलब्धि से मार्गदर्शक शिक्षकों समेत पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

छात्र रामजी शुक्ल- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें