फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बिंदकी विधायक का आवास घेरा

Tue, 01 Aug 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
विधायक आवास के सामने धरना देते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल का आवास घेरा। सुबह नहर कालोनी में धरना देने के बाद शिक्षामित्र आवास विकास कालोनी में विधायक आवास पहुंच गए। वहां भी आधे घंटे धरना देकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने ज्ञापन सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उधर, रविवार को शिक्षामित्रों और पुलिस के बीच झड़प होने के बाद प्रशासन ने नहर कालोनी से सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम कर दी है। धरना स्थल पर एक भी महिला पुलिस कर्मी नहीं थी। पूरा धरना स्थल एक डायल-100 वाहन के भरोसे रहा। इस मौके पर नहर कालोनी में 15 शिक्षामित्र क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों के धरने के छठवें दिन नहर कालोनी में प्राथमिक शिक्षक संघ, अटेवा, माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, जूनियर हाईस्कूल संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। धरने में महिला शिक्षामित्रों की संख्या अधिक थी। सभी संगठनों के वक्ताओं ने शिक्षामित्रों के प्रति सहानुभूति जताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। दोपहर दो बजे तक धरना देने के बाद शिक्षामित्र बिंदकी विधायक के आवास पर प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने पहुंचे। धरने को बार के पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर त्रिवेदी, सुशील मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र, अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार डब्लू, अंतर्जनपदीय वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठनमंत्री प्रदीप सिंह सेंगर समेत शिक्षामित्रों नेताओं ने संबोधित किया।

क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे
सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर विक्रम सिंह भदौरिया, विजय सिंह गौर, पुष्पराज सिंह, विमल कुशवाहा, अनूप तिवारी, सुरेंद्र सिंह, गौरीशंकर तिवारी, सीमा मिश्रा, साधना मिश्रा, शशिकला, सुनीता देवी, किरन सिंह, बीना पटेल, सुमन गुप्ता, नीता सिंह बैठीं।
विज्ञापन



कोर्ट का फैसला सही बताने पर कर्मी को पीटा
फतेहपुर। खागा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कुछ शिक्षामित्रों ने एक दूरदर्शन कर्मी की पिटाई कर दी। स्टेशन में मौजूद यात्रियों ने बीच बचाव कर कर्मी की जान बचाई। हुआ यूं कि सुबह साढ़े नौ बजे इलाहाबाद से आने वाली मेमू ट्रेन का कई यात्री प्लेटफार्म नंबर तीन पर इंतजार कर रहे थे। वहीं इलाके का एक दूरदर्शन कर्मी अन्य यात्रियों के साथ सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर चर्चा करने लगा। नजदीक ही कुछ शिक्षामित्र फतेहपुर आने के लिए इसी प्लेटफार्म पर बैठे थे। शिक्षामित्रों ने जैसे कर्मी से सुना कि कोर्ट का फैसला सही आया है, आग बबूला हो गए और कर्मी के पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच बचाव किया। हालांकि कर्मी ने किसी तरह की तहरीर थाने में नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें