फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से बेदखली पर शिक्षामित्रों में उबाल

Tue, 15 Sep 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ शिक्षामित्रों के आंदोलन के पहले दिन जिले सैकड़ों स्कूलों में तालाबंदी रही। जिले में तैनात तीन हजार शिक्षामित्रों में एक भी स्कूल नहीं गया। बहुआ ब्लाक क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने बांदा सागर रोड जाम करके न्यायालय के निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद की। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। उधर, बहुआ में धरने के दौरान एक महिला शिक्षामित्र बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को आनन-फानन नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। इसके अलावा जिले के अन्य ब्लाकों में पूरे दिन धरना-प्रदर्शन का दौर चालू रहा।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को विजईपुर, धाता, ऐरायां, हथगाम, भिटौरा, हंसवा, तेलियानी, मलवां, बहुआ, खजुहा, अमौली, देवमई, असोथर और नगर क्षेत्र की बीआरसी में ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन किया। बहुआ ब्लाक के शिक्षामित्रों ने आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह के संयुक्त नेतृत्व में शाह में बांदा सागर रोड जाम किया। करीब आधा घंटे तक सड़क जाम की सूचना पर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। सूचना पर सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर शिक्षामित्रों से आरजू मिन्नत करके जाम खोलवाने में सफलता हासिल की।
 उधर, शिक्षामित्रों क ा समायोजन निरस्त होने से जिले के करीब एक सैकड़ा स्कूलों में ताले झूलते रहे। प्रमाण के तौर पर हंसवा ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल सभापुर, गड़रियनपुरवा, फरीदपुर, मीरपुर आदि स्कूलों का चार्ज शिक्षामित्रों के  पास है। यह शिक्षामित्र स्कूल पहुंचने के बजाए बीआरसी धरने में रहे। ऐसी हालत में यहां तालाबंदी रही। धरने में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि अगर शिक्षामित्र का पद असैंवधानिक है तो 15 सालों से विभिन्न कार्य, जो शिक्षामित्र करते आ  रहे हैं, वह सभी कार्य भी अप्रमाणित व असत्य होने चाहिए। फिर शिक्षामित्र से बीएलओ या पोलियो ड्यूटी का काम सरकार की नजर में कैसे सही लग रहा है। कोर्ट के फैसले ने तो परीक्षा नियामक प्राधिकरण को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्हाेंने कहा अब गेंद केंद्र के पाले में है शीघ्र ही सभी शिक्षामित्र दिल्ली पहुंचकर जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। बीआरसी धरने में ज्यादातर शिक्षामित्रों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन


इंसेट
शिक्षामित्रों का शक्ति प्रदर्शन आज
फतेहपुर। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन मंगलवार को नहर कालोनी में शक्ति प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि जिले के शत प्रतिशत शिक्षामित्र नहर कालोनी में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने में कोई ऐतिहासिक निर्णय भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें