फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली गिरने से चरवाहे की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
फाइल फोटो-47-रामनारायण उर्फ गट्टू मिश्रा। स्रोत: परिजन - फोटो : निरीक्षण करते हुए बीएसए अनिल कुमार। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। हादसे में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

गांव सेवरामऊ निवासी रामनारायण उर्फ गट्टू मिश्रा (55), महादत्त मिश्रा (14) पुत्र जयशंकर मिश्रा और हरिवंश मिश्रा (18) यमुना किनारे मवेशी चराने गए थे। करीब शाम पांच बजे मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों पास की बाग में स्थित महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गरज के साथ बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने रामनारायण उर्फ गट्टू मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। महादत्त मिश्रा और हरिवंश मिश्रा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व टीम को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें