फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर प्रेमी संग की थी पति की हत्या

विज्ञापन
फोटो-30-थाने में पकड़े गए हत्यारोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के बाबूलाल की हत्या कर शव कटहल के पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत चार आराेपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी और दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फसल काटने में इस्तेमाल होने वाली दराती भी बरामद कर ली है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


खागा कोतवाली के सवंत निवासी बाबूलाल रैदास पत्नी सुनीता के साथ डेढ़ दशक से मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले साढ़ू मान सिंह के दूसरे घर में रहते थे। गांव से करीब 300 मीटर पहले रामकिशोर के खेत में स्थित कटहल के पेड़ पर 19 नवंबर को बाबूलाल का शव लटका मिला था। उसके हाथ पीछे अंगौछे के आधे टुकड़े से बंधे थे और आधे टुकड़े से वह लटका था। शरीर पूरा जमीन पर था। पुलिस ने जांच के बाद मोहम्मदपुर गांव से शनिवार को सुनीता व उसके प्रेमी संग्राम सिंह, बहनाेई मान सिंह, असोथर थाने के सरकंडी निवासी भाई नीरज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सुनीता का प्रेम प्रसंग गांव के संग्राम सिंह से 15 साल से चल रहा था। इसका बाबूलाल विरोध करता था। वह सुनीता को पीटता था। इसी वजह से सुनीता ने पति की हत्या की योजना बनाई थी। घटनास्थल पर बाबूलाल के होने पर मान सिंह, सुनीता और नीरज पहुंचे थे। तीनों ने बाबूलाल को पहले शराब पिलाई थी। बाद में उसके ही गमछे से गले में फंदा कसकर हत्या कर दी। दराती से काटकर अंगौछे के दो भाग किए थे। आत्महत्या का रूप देने के लिए से एक भाग कटहल के पेड़ में डालकर शव लटका दिया था। अंगौछे के किनारे से हाथ बांधकर नीचे जमीन पर खेत में छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि साढ़ू मानसिंह की पुत्री को बाबूलाल ने नि:संतान होने पर गोद लिया था। दोनों के बीच अनबन होने पर गोद ली पुत्री को संपत्ति में हिस्सा देने से बाबूलाल ने इन्कार कर दिया था। इसकी भी खुन्नस मान सिंह को थी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।



पत्नी नहीं चाहती थी रिपोर्ट लिखाना, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में भिन्नता
बाबूलाल की मौत के बाद हत्या का मामला साफ दिख रहा था। पुलिस ने परिवार से तहरीर मांगी थी। परिवार के तहरीर न देने पर पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदेह है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिग यानी लटकने से मौत स्पष्ट हुई थी जबकि मौत का कारण गला कसने से आना चाहिए था। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में आरोपियों के खिलाफ हत्या के साक्ष्य मिले हैं जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें