फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मशीन खराब होने से 12 घंटे बंद रहा शांतिनगर उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर की बिगड़ी बिजली व्यवस्था से जनता कराह रही है। शनिवार मध्य रात करीब एक बजे शांतिनगर सब स्टेशन के डीसीवी पैनल मशीनें प्लैश के साथ बंद हो गईं। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई। 12 घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोग कराह उठे।
उपकेंद्र की खराबी से शांतिनगर, पक्का तालाब, बिसौली, भिटौरा बाईपास, मसवानी, गोपालनगर, नउआ बाग, कांसीराम कालोनी रोड, लोधीगंज, सुल्तानगर सहित कई मोहल्लों के करीब चार हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल रही। पूरी रात गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। बिजली बंद होने से पानी सप्लाई भी बाधित रही। रविवार दोपहर दो बजे सप्लाई बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईन प्रथम राजमंगल सिंह ने बताया कि शांतिनगर सब स्टेशन में रात में मशीनें खराब हो गईं थीं। करीब 12 घंटे सप्लाई बंद रही है। रविवार दोपहर दो बजे सप्लाई शुरू हो पाई । गर्मी में लोड अधिक होने से ट्रिपिंग और फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
............................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें