संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। मामूली विवाद में ई रिक्शा चालक रविवार को फल विक्रेता को पीटकर 30 हजार नकदी छीनकर भाग गए। मारपीट में फल विक्रेता लहूलुहान हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी फिरोज फल बिक्रेता है। वह आम की दुकान लगाता है। दुकानदार ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे दुकान में ई-रिक्शा सवार तीन लोग आए। उन लोगों ने तीन किलो आम खरीदा। रुपये मांगने पर तीनों विवाद करने लगे। उसके साथ गाली गलौज की। गाली गलौज से मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से फल विक्रेता लहूलुहान हो गया। फल विक्रेता का आरोप है कि मारपीट के दौरान ही तीनों ने जेब से 30 हजार रुपये नकदी छीन ली। आसपास के लोग इकट्ठा हुए। वह जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। मौके पर मारपीट का पता लगा है। रुपये छीनने का आरोप गलत है।
.......................