फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शानदार दांव लगाकर गोरखपुर के शालू ने जीती कुश्ती

विज्ञापन
फोटो-30-अभयपुर के दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
औंग। मलवां विकासखंड के अभयपुर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को नवयुवक मंडल दंगल कमेटी की ओर से दंगल आयोजित किया गया। इसमें हमीरपुर, गोरखपुर, कन्नौज, इटावा, उन्नाव और वाराणसी समेत विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। पहलवानों के शानदार दांवपेच ने दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

दंगल में एक हजार रुपये की कुश्ती कन्नौज के पहलवान जयसिंह और गोरखपुर के शालू सिंह के बीच हुई। दोनों ने काफी देर तक एक-दूसरे पर दांवपेच आजमाए और प्रतिद्वंद्वी को पटकनी देने का प्रयास किया, लेकिन लंबे समय तक कोई बढ़त नहीं बना सका। आखिरकार शालू सिंह ने शानदार दांव लगाकर जयसिंह को चित कर कुश्ती अपने नाम कर ली।
मुकाबला देखने पहुंचे दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल में रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मौजूद रहे। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रात में रामलीला का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक वर्मा मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में नवयुवक मंडल दंगल कमेटी के सदस्यों ने सहयोग किया।

फोटो-30-अभयपुर के दंगल में दांव पेंच आजमाते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें