फोटो-33-दीपक को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते हुए मुख्य अतिथि हर्ष पांडेय।संवाद
औंग। क्षेत्र के कीचकपुर में जय कल्लू बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में शादीपुर और अभयपुर की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर शादीपुर ने पहले बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभयपुर की टीम शादीपुर के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और 10 ओवर में 6 विकेट पर 76 रन ही बना सकी। शादीपुर ने 24 रन से मैच अपने नाम किया।
दीपक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि हर्ष पांडेय ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान मैच में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की मौजूदगी और उत्साह देखा गया।
फोटो-33-दीपक को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते हुए मुख्य अतिथि हर्ष पांडेय।संवाद