फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की सप्लाई में जर्जर पाइप लाइनें रोड़ा

Sat, 16 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
water - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहरियों के घरों या मोहल्ले तक पानी देने में जर्जर पाइप लाइनेें रोड़ा बनी हुई हैं। दशकों पुरानी पाइप लाइनें ओवरहेड टैंक से पानी छोड़ते ही जगह-जगह फट जाती हैं। फटी पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए लगी छह टीमें भी कम पड़ रही हैं। ऐसे में नगर पालिका को टैंकरों से मोहल्लों में पानी भेजना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर की 80 प्रतिशत आबादी में पड़ी पाइप लाइनें तीन से चार दशक पुरानी हैं। जंग लगने से यह पाइप लाइनें काफी कमजोर हो चुकी हैं। इसी वजह से नगर पालिका परिषद ने एक दशक पहले ओवरहेड टैंकों से पानी की सप्लाई बंद कर दी थी। सीधे नलकूपों से पानी सप्लाई किया जा रहा था।

बता दें कि नलकूपों से सीधी सप्लाई होने से पाइप लाइनों पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता। ऐसे में सब कुछ ठीकठाक दिख रहा था। नलकूपों का जलस्तर घटने से ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी की सप्लाई बहाल करने के लिए नगर पालिका के सामने ओवरहेड टैंकों से आपूर्ति करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


पेयजल संकट से बचने के लिए नगर पालिका ने शहर के कुल 12 ओवरहेड टैंकों में 10 से जलापूर्ति शुरू भी कर दी है। टैंकों का वॉल्व खुलते ही पानी का प्रेशर पाइपों में बढ़ जाता है। इससे टैंकों के आसपास की पाइप लाइन फट रही हैं। विभाग को मजबूरन कई जगह टंकी से आपूर्ति रोकनी पड़ी।

नगर पालिका को आबादी में टैंकरों से पानी भेजने को मजबूर होना पड़ रहा है। फटी पाइप लाइनों की मरम्मत में कुछ जनप्रतिनिधि हस्तक्षेप कर रहे हैं। जलकल विभाग की टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में ले जाकर मनमाने तरीके से पाइप कटवा व जुड़वा रहे हैं।

ऐसे में आम उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण होने की बजाय नई समस्या पैदा हो रही है। ना-नुकुर करने पर जनप्रतिनिधि कई बार अभद्रता पर भी उतारू हो जाते हैं। एक अधिकारी ने रुंधे गले से बताया कि विभागीय काम में ऐसे ही हस्तक्षेप जारी रहा, तो वह जल्द ही मेडिकल ले लेंगे।

गर्मी में जलापूर्ति के लिए नगर पालिका ने फार्मूला तैयार कर लिया है। प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जलस्तर अधिक नीचे जाने वाले नलकूपों में चार इंची पाइपों से जलापूर्ति की जा रही है। अगर समय से बरसात हो गई, तो अगले साल समस्या का खुद ही निदान हो जाएगा। -गौरीशंकर पटेल, जेई जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें