फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने चंदा लगाकर नाला की कराई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। कस्बे केे नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद किसानों की दिक्कत बढ़ गई है। मनरेगा से साफ होने वाले नाले में सिल्ट जमा हो गई है। सिंचाई की दिक्कत बढ़ने पर किसानों ने चंदा करके जेसीबी से नाले की सफाई कराई।
विज्ञापन

निचली गंगा नहर के कुलाबा नंबर 55 से नाले में पानी जाता है, जिससे सुजानुर गांव के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। पिछले साल ग्राम प्रधान ने मनरेगा से नाला की सफाई कराई थी। इस बार कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है और नाले की सिल्ट सफाई भी नहीं कराई गई। अब धान रोपाई के समय खेतों में पानी न पहुंचने की समस्या पर सुजानपुर गांव के किसानों ने चंदा किया और जेसीबी से सफाई कराई। सुजानपुर के किसान उत्तम सिंह, गणेश सिंह, शंकर सिंह, अमरदास, जीत सिंह, मलखान सिंह ने चंदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें