फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में कई लोग घायल

Wed, 24 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर मार्ग दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग घायल हो गए।  गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव के पास बाइकों की सीधी भिड़ंत हुई। हादसे में एक बाइक सवार ललौली थाना क्षेत्र के  गनेशपुर गांव निवासी अरविंद और सुरेंद्र घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक के सवार विकास और अंकित निवासी बड़ागांव थाना गाजीपुर घायल हुए। जिला अस्पताल से अंकित को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवाीस बुधराज बाइक से गिरकर घायल हो गए। थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी रामसागर वाहन की टक्कर से घायल हो गए। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ निवासी प्रभात कुमार अपनी रिश्तेदार ममता देवी के साथ बाइक जा रहे थे। किसी वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। सिविल लाइन इलाका निवासी आशीष सिंह बिलिंदा हाइवे पर बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए।

उधर, थरियांव थाना क्षेत्र के कचौली गांव निवासी अशर्फी का बेटा दिलीप कुमार इंटरमीडिएट की परीक्षा देने छिवलहा कस्बे इंटर कालेज गए थे। वापस लौटते समय हथगाम कस्बे में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बड़हा गांव निवासी रामसिंह का बेटा संदीप कुमार (30) खागा से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन


हथगाम कस्बे में किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के काठी गांव निवासी महादेव (60) बाजार से चश्मा लगवाकर पैदल घर आ रहे थे। बाइक सवार की टक्कर से गिरकर घायल हो गए।

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव जनता निवासी आलोक शुक्ला सोमवार रात बिंदकी में एक बारात में शामिल होने आए थे। देर रात लौटते समय नवीन मंडी स्थल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए।

उधर, गांव बहरौली निवासी प्रेमशंकर दुबे की बाइक पारादान मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिरी, जिससे वह घायल हो गए। मंगलवार को पुलिस लाइन फतेहपुर निवासी बाबू बिंदकी आ रहे थे। तभी गांव अलियाबाद के पास बाइक अचानक कुत्ता आने से टकरा गए। सभी घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया।

जाफरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के गांव बीराधनपुर निवासी रामकरन का बेटा बाइक से मंगलवार को बाइक से काम से जा रहा था। तभीे जोनिहां जहानाबाद मार्ग के गांव केवाई के पास किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस के जरिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें