फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से कार सवार सात लोग घायल

Sat, 11 Mar 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। प्रयागराज जमपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसरायं भोला का पुरवा निवासी राकेश कुमार जैन ने बताया कि उनका रिश्ते में साला अमित कुमार जैन कार से परिवार को लेकर मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने गया था। शुक्रवार रात घर लौट रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर चौडगरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे अमित और उनकी मौसी करुणा जैन, बेटा शिवम, बहू नेहा, चाचा करनचंद्र जैन, भाई शुभम जैन, पिता जगदीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक के खिलाफ राकेश जैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें