फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुठभेड़ में मवेशी चोर गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार, एक घायल

विज्ञापन
फोटो-23-गोली लगने से घायल शोएब कुरैशी। स्रोत पुलिस - फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।
विज्ञापन
खखरेरू (फतेहपुर)। पुलिस की संयुक्त टीमों ने बृहस्पतिवार रात मवेशी चोरों के गैंग के सात सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गैंग का एक सदस्य शोएब कुरैशी उर्फ शिबू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं एक साथी सलमान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

खखरेरू और गाजीपुर थाने के संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर खखरेरू के अंजना कबीर भट्ठे के पास कार सवार पशु चोरों की घेराबंदी की। तभी एक कार आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बीच कार सवारों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इसमें शोएब कुरैशी उर्फ शिबू निवासी बहलोलपुर ऐलई कोतवाली खागा बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इसी बीच एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने गाजीपुर थाने के सेवरामऊ निवासी इमरान, खखरेरू थाने के विजय नगर निवासी संदीप कुमार, अखिलेश कुमार, बहलोलपुर ऐलई निवासी सोहेल उर्फ गुड्डू, सुल्तानपुर घोष निवासी ऐरायां निवासी रियासत, ललौली थाने के बहुआ निवासी आमिर हमजा, धाता थाने के अजरौली निवासी राजू को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी दो लोडर में चोरी के 60 भेड़ और सात बकरा-बकरी लेकर बेचने जा रहे थे। आरोपी शोएब आगे कार से पीछे आने वाले वाहनों को लोकेशन दे रहा था। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि खागा के खैरई निवासी अरविंद और वीरेंद्र पाल ने 26 जनवरी को 140 भेड़ बरयैपुर गांव की पानी की टंकी के पास रखी थीं। इनमें से गैंग के सदस्यों ने 35 भेड़ चुरा ली थीं। किशनपुर, गाजीपुर और बिंदकी में भी आरोपियों द्वारा भेड़-बकरी चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
शोएब की ओर से पुलिस पर फायरिंग किए जाने के मामले में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। चोरी में प्रयुक्त वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज कर लिया गया है। पुलिस ने दो लोडर, एक कार, 60 भेड़, सात बकरी-बकरा, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

आरोपी शोएब के खिलाफ खखेररू थाने व थरियांव थाने में में 2023 में चोरी के मामले दर्ज हैं। इमरान के खिलाफ भी पूर्व में दो मामले दर्ज हैं। संदीप कुमार के खिलाफ एक मामला, अखिलेश कुमार के खिलाफ दो मामले, सोहेल उर्फ गुड्डू पर पांच, रियासत पर आठ और राजू के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।





खुलासे के पहले पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

खखरेरू के बरयैपुर में भेड़ चोरी समेत कई स्थानों पर चोरी का खुलासा किया है। इनमें किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी देवराज की 20 भेड़ घर के पास 12 दिसंबर की रात चोरी हुईं थी। यह मामला किशनपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दर्ज किया। 27 जनवरी की रात गाजीपुर देवलान गांव में सुरेंद्र के घर से चांदी की हाफपेटी व तीन बकरियां चोरी, सिमौर गांव में रामरतन के घर से चार बकरियां चोरी हुईं थी। इनकी भी प्राथमिकी पुलिस ने 29 जनवरी को दर्ज की। गाजीपुर में हुईं अन्य चोरियों की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इससे साफ है कि पुलिस ने बहती गंगा में हाथ धोने का काम किया है।

फोटो-23-गोली लगने से घायल शोएब कुरैशी। स्रोत पुलिस- फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।

फोटो-23-गोली लगने से घायल शोएब कुरैशी। स्रोत पुलिस- फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।

फोटो-23-गोली लगने से घायल शोएब कुरैशी। स्रोत पुलिस- फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें