फतेहपुर। स्कूली वाहनों की चेकिंग के अभियान में बुधवार को सात अवैध तरीके संचालित स्कूली वाहनों को सीज किया गया। वहीं फिटनेस व परमिट की वैधता समाप्त होने पर 20 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि वाहनों पर अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
-
जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने चार्ज लिया
फतेहपुर। जिला कारागार आगरा से स्थानांतरित होकर आए नागेश सिंह ने जिला जेल अधीक्षक का बुधवार को चार्ज लिया। नागेश सिंह वर्ष 1995 बैच के हैं। जून 2026 में जेल अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। उन्होंने जेल में बंदियों में सुधार लगाने के हर प्रयास करने की बात कही है। इस मौके पर जेलर जितेंद्र कुमार यादव, उपजेलर कृपाल सिंह, प्रवीण सिंह, प्रधान सहायक माजिद अली, वरिष्ठ सहायक शिवशंकर निषाद फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने जेल अधीक्षक का फूल माला व बुके देकर स्वागत किया। संवाद