फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सात व्यवसायी भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में सोमवार को दानवीर भामाशाह का जन्मदिवस व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक बिंदकी जयकुमार सिंह जैकी ने भामाशाह के जीवन और उनकी प्रेरणादायी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सात व्यवसायियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि भामाशाह का नाम आते ही दान का भाव स्वतः स्मरण हो जाता है। समारोह में जनपद के सर्वाधिक कर टर्नओवर करने वाले सात व्यवसायियों को सम्मानित किया गया। इनमें रेडकियांस एलाइनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, आकांक्षा मोटोटेक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स अवतार आयरन एंड ट्यूब्स, मेसर्स महेंद्र कुमार उत्तम, मेसर्स रामनरेश, रमाकांत (ट्यूब्स और पाइप के होलसेल डीलर), मेसर्स तमन्ना गार्ड्स एजेंसी और मेसर्स यशदीप क्लियरिंग शामिल रहे।
बाद में भामाशाह पर आधारित चित्रकला, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, उपायुक्त राज्य कर, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें