फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हैवानियत से किए सात वार... तीन दिन बाद राजू का नहर में मिला शव

विज्ञापन
फोटो-33- औंग में घटी घटना के बाद गमगीन परिजन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर/औंग। थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव से दो सितंबर की शाम अपहृत राजू विश्वकर्मा का शव तीन दिन बाद नहर की पुलिया में फंसा मिला। शव पर मिले सात चोट के निशान बता रहे हैं कि हत्यारोपी ने हमले के दौरान पूरी हैवानियत दिखाई।
विज्ञापन

सूचना पर पत्नी विमलेश और बेटी गुड़िया मौके पर पहुंचीं। परिजन ने हुलिया और कपड़ों से शव की पहचान की। शव की गर्दन, पेट, बाएं हाथ की अंगुली, गदेली, सीने में दाहिनी ओर, जबड़े के बाएं हिस्से और दोनों पैरों पर चोट के निशान मिले हैं।
नहर में पानी कम होने के कारण शव के बहकर पुलिया में फंसने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से सात चोट के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच की।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर पुलिया के नीचे निचली रामगंगा नहर में राजू विश्वकर्मा (48) का शव मिला। भीकमपुर गांव से राजू को आशापुर निवासी उसका बहनोई पवन घर से लड़के के लिए रिश्ता दिखाने का झांसा देकर दो सितंबर की शाम लेकर गया था।
इसके बाद पवन रात में भीकमपुर लौटा था। राजू के परिजन के सोने पर बांके से जानलेवा हमला किया था। आत्मरक्षा में पवन की पिटाई से मौत हो गई थी। पुलिस फिलहाल घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज और हत्यारोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला है कि पवन कानपुर के सिकठिया से मुड़ा था। इसके बाद वह औंग थाने के खरौली गांव पहुंचा। यहां उसका मोबाइल बंद हो गया। खरौली के बाद औंग थाने के करचलपुर, टिकरा गांव आते हैं।
इसके बाद बकेवर थाने के देवमई गांव के पास रामगंगा नहर मिलती है। यह नहर मुसाफा, मझिलेगांव से होते हुए कोरसम तक आती है। यहां से नहर दो हिस्सों में बंट जाती है। रामगंगा नहर बिंदकी की ओर चली जाती है। रामगंगा निचली नहर कल्यानपुर थाने के जलाला, मौहार होते हुए मुरादीपुर की ओर से गंगा नदी में मिलती है।
पुलिस कयास लगा रही है कि रास्ते में कहीं आरोपी अपने किसी नजदीकी के यहां रुका था, जहां राजू को नशा पिलाकर हत्या की गई। हत्या के बाद देवमई या उससे आगे कहीं शव फेंके जाने की आशंका है।
पुलिस पोस्टमार्टम के बाद परिजन को लेकर शिवराजपुर गांव किनारे गंगा घाट पहुंची, जहां अंतिम संस्कार कराया गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अपहृत राजू का शव मिल चुका है। घटना कैसे और कहां की गई, इसकी जांच की जा रही है।



गुजरात से लौट रही फूलमती
पवन से रिश्ता तोड़कर गुजरात में रहने वाली फूलमती अपने गांव आ रही है। इस पूरे घटनाक्रम की कहीं न कहीं वजह फूलमती बनी है। उसके साथ बिंदकी का रहने वाला एक युवक गुजरात में रहता है। लोगों ने बिंदकी के युवक के जरिये फूलमती तक घटना की जानकारी पहुंचाई है। उसके गांव आने पर पुलिस भी पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी फूलमती गांव आई थी। फूलमती के साथ परिवार की एक और महिला भी रहती है।


एक महिला की पुलिस को तलाश
औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव की रहने वाली एक महिला भी पवन के संपर्क में थी। पुलिस महिला की तलाश में है। महिला बस्ती जिला की रहने वाली बताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजू को लेकर पवन पहले महिला के घर गया होगा, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया होगा।


इस तरह यहां सीसीटीवी फुटेज दिखे
दो सितंबर की शाम 5:30 बजे पवन भीकमपुर से राजू को बाइक पर बैठाए औंग में दिखा। शाम 6:03 बजे दोनों औंग कस्बे की मस्जिद गली के कैमरे में बाइक से आते दिखे। शाम 6:35 बजे सिकठिया मोड़ स्थित शराब दुकान में दिखे। रात 8:17 बजे सिकठिया ओवरब्रिज अंडरपास के नीचे राजू अंतिम बार दिखाई दिया।
विज्ञापन


इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
- पुलिस राजू की हत्या कब और कहां हुई
- शव मुरादीपुर की रामगंगा नहर तक कैसे पहुंचा
- हत्या के बाद कहीं शव छिपाकर तो नहीं रखा
- हत्या में और भी कोई शामिल है
- घटना के पीछे किसी ने पवन को उकसाया तो नहीं

फोटो-33- औंग में घटी घटना के बाद गमगीन परिजन। संवाद

फोटो-33- औंग में घटी घटना के बाद गमगीन परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें