फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ब्लाक प्रमुख निर्विरोध, छह ब्लाकों में होगी टक्कर

Sun, 07 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पद के लिए शनिवार को सात उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ दिया। जिसमें से सदर तहसील के हंसवा व असोथर से एक-एक उम्मीदवार ने चुनाव के एक दिन पहले अपने-अपने नाम वापस ले लिए। रविवार को होने वाले मतदान में अब सिर्फ 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।  
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के हंसवा ब्लाक से चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। नाम वापसी के दिन इनमें से पूर्व विधायक आनंद लोधी के बेटे अभिनव लोधी के पीछे हटने से अब तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

पूर्व विधायक के भाई अमित लोधी, सपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह व निर्दलीय अनीता(पत्नी रामबाबू) मैदान में हैं। असोथर ब्लाक में चार लोगों ने पर्चा भरा था। गोमती देवी ने शनिवार को अपना नाम बसपा के कामता प्रसाद के पक्ष में वापस ले लिया। अब यहां सपा की सरिता देवी, कमलेश, कामता प्रसाद चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


बहुआ ब्लाक में दो लोगों ने नामांकन किया था। किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। अब यहां सपा से फूलमती यादव सपा नेता महेंद्र यादव की पत्नी हैं और बसपा की वैशाली शिवहरे चुनाव मैदान में हैं।

पति रमाकांत शिवहरे फुलवामऊ में प्रधान हैं। भिटौरा ब्लाक: में दो लोगों ने नामांकन किया था। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। यहां से सपा से महेंद्र सिंह की पत्नी रेनू सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र शुक्ला की पत्नी कल्पना शुक्ला के बीच चुनाव होना है। अमौली ब्लाक में तीन लोगों ने पर्चा भरा। शनिवार को बसपा के पूर्व ओएसडी गंगाराम अंबेडकर की मां शिवकली ने नाम वापस लिया। अब यहां सपा से कमला पत्नी मुन्नीलाल और रामदेवी पत्नी रामदास चुनाव मैदान में हैं।
हथगाम ब्लाक में दो लोगों ने नामांकन पत्र भरा था। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। चुनाव मैदान में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान की अनुज वधू बीना सिंह और राजराम यादव की पत्नी सुर्ती देवी चुनाव मैदान में हैं। बीना सिंह को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें