फतेहपुर। जिले में पंचायत के रिक्त पदों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई। उपचुनाव के माध्यम से सात सीटों पर बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के 38 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
उपचुनाव के लिए जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 20 जुलाई, मतदान चार अगस्त और मतगणना व परिणाम घोषणा का कार्य पांच अगस्त को होगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अपूर्वा दुुबे ने दी।
उन्होंने बताया कि रिक्त पदों के लिए नामांकन पत्र भरने का कार्य 20 जुलाई को सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। नामांकन के बाद 22 जुलाई को नाम वापसी के बाद चार अगस्त को मतदान और पांच अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम जारी होंगे।
तेलियानी ब्लाक के वार्ड संख्या 21 हसनापुर सानी, वार्ड संख्या 22 जगन्नाथपुर, वार्ड संख्या 49 ओझी खरगसेनपुर-भदबा, भिटौरा ब्लाक के वार्ड संख्या 39 छेउका-हुसैनगंज, विजयीपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 8 लौकियापुर, हसवा क वार्ड संख्या 44 खेसहन, वार्ड संख्या 95 पुरबुजुर्ग में क्षेत्र पंचायत सदस्य का उप चुनाव होना हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि असोथर ब्लाक के रामनगर कौहन ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या नौ, उमरपुर के वार्ड संख्या छह व सात, ऐरायां ब्लाक के रसूलपुर भंडरा के वार्ड संख्या सात, खजुहा ब्लाक के हाफिजपुर हरकरन वार्ड संख्या तीन, नंदापुर के वार्ड संख्या सात, तेलियानी ब्लाक के मदारीपुर कला ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक, सरांय सईद खां के वार्ड संख्या चार, देवमई ब्लाक के बरिगवां में वार्ड सात, जाफरपुर सिठर्रा में वार्ड सात, धाता ब्लाक के उकाथू के वार्ड तीन, भिटौरा के कठेरवां में वार्ड तीन, चार, लकड़ी में वार्ड दो, पांच छह, 10, 11 के सदस्य पद का उप चुनाव होगा।
ओझापुर के वार्ड चार, टांडा क वार्ड तीन, मलाका के वार्ड 12, औढ़ेरा के वार्ड 10, सेमौरा के वार्ड नौ, गौरा चुरियारा में वार्ड एक, लालीपुर के वार्ड 10, लतीफपुर के वार्ड सात, बेती सादात के वार्ड 12, मोहम्मदपुर कला के वार्ड चार, सेनपुर के वार्ड तीन, भदसरी के वार्ड दो, देवरानार के वार्ड आठ, विजयीपुर ब्लाक के सैदपुर भुरुही वार्ड पांच हथगाम ब्लाक के मोहलिया वार्ड 12, बैगांव के वार्ड 10, बैगांव के वार्ड 13, सरांय साबा के वार्ड सात, हसवा ब्लाक के बेर्रावा वार्ड 11 के ग्राम पंचायत सदस्य का उप चुनाव होना है।