फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नौटंकी के दौरान मारपीट में युवक की मौत के मामले में सात आरोपी दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाने के मंसूरपुर गांव में 10 साल पहले नौटंकी के दौरान मारपीट में युवक की मौत के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट-एक ने साक्ष्य के अभाव में सभी सात आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। कोर्ट ने माना कि युवक की मौत मारपीट से नहीं, बल्कि हादसे में हुई थी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता बलिराज उमराव ने बताया कि 22 अप्रैल 2016 को शहर के अमरजई निवासी राजेश सविता अपने दोस्त संजय विश्वकर्मा के साथ सैदनपुर नौटंकी देखने मंसूरपुर गांव गया था। वहां सिगरेट लेने को लेकर विजय सिंह से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद राजेश सविता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।
मामले में विजय सिंह समेत सात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें