फोटो-34-कौशलेंद्र इंडेन गैस एजेंसी में गैस लेने के लिए खड़े उपभोक्ता। संवाद
धाता। क्षेत्र में सर्वर ठीक होने के बाद इंडेन गैस एजेंसी में शुक्रवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेकर एजेंसी परिसर में पहुंचे और आसानी से गैस सिलिंडर प्राप्त किए।
क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार रात को मोबाइल से गैस सिलिंडर की बुकिंग की थी। जैसे ही बुकिंग का मैसेज उनके मोबाइल पर आया उन्होंने एजेंसी जाकर सिलिंडर हासिल किया।
कौशलेंद्र इंडेन गैस एजेंसी के संचालक अरविंद सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। सर्वर ठीक से काम करने पर उपभोक्ता अपनी बुकिंग कर सकते हैं और उन्हें सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।