फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डुप्लीकेट चाबी से लॉकर खोल नौकर ने आठ लाख के जेवर चुुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। घर में गृहस्वामिनी के न होने पर नौकर ने डुप्लीकेट चाबी से लॉकर खोलकर आठ लाख के जेवरात चुराकर भाग निकला। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन निवासी अभयराज सिंह ने बताया कि रायबरेली के पिंडारी कलां गांव निवासी अमरेश कुमार यादव को घर पर घरेलू कामकाज के लिए रखा था। वह दो साल से घर में रहता था। उसकी पत्नी जुलाई माह में 8-10 दिनों के लिए मायके चली गई थी। वह 21 जुलाई को लौटी। इस बीच अमरेश कुमार यादव घर पर ही रहा। वह 23 जुलाई को पिता की तबीयत खराब होना बताकर चला गया। उन्होंने कई बार फोन मिलााया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। 25 अगस्त को हरछठ पूजा में आभूषण पहनने के लिए पत्नी ने अलमारी का लॉकर खोला। जेवरातों में कई जेवर गायब थे। पुश्तैनी चार सोने के कंगन 70 ग्राम, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमका, दो जोड़ी कान के टाप्स, एक मंगलसूत्र गायब था। करीब 118 ग्राम सोना चोरी हुआ है। उन्होंने नौकर पर दूसरी चाबी से अलमारी खोलकर चोरी करने का आरोप लगाया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। संदिग्ध की तलाश में टीम रवाना की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें