फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फ्रांसीसी नागरिक को कीमती सामान भरी गिरी डिकी दो माह बाद मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कीमती सामान भरी डिकी फ्रांस के नागरिक को करीब दो माह बाद मिल सकी है। डिकी बाइक से टूट कर गिरी थी। इसमें लैपटॉप, टैबलेट समेत अन्य सामान था। पुलिस ने खोजबीन के बाद गुरुवार को सामान सहित डिकी फ्रांसीसी नागरिक को सौंप दी है।
विज्ञापन

फ्रांस के हाईडेनिल बेनोइट कानपुर की पीएसआईटी संस्था, आजाद नगर में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं और वहीं रहते हैं। वह 27 जून को बाइक से बांदा गए थे। लौटते समय रात को कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जाफराबाद मोड़ पर बाइक से डिकी टूटकर गिरी थी। डिकी में लैपटॉप, टैबलेट, राउटर समेत अन्य कीमती सामान था। वह खोजबीन करते रहे, डिकी न मिलने पर चले गए थे।
जैनपुर गांव के एक युवक को डिकी मिली। उसने 112 नंबर में सूचना देकर पुलिस को डिकी सौंपी थी। पुलिस ने किसी तरह बेनोइट का मोबाइल नंबर जुटाकर उनसे संपर्क किया। मोबाइल से संपर्क के बाद बेनोइट कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने जांच के बाद उन्हें डिकी लौटाई। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि विदेशी व्यक्ति का सारा सामान लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें