फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में तीन को छह माह की सजा

Tue, 19 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
नाली विवाद में मारपीट के एक मामले में तीन अभियुक्तों को छह माह के  कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने मामले में तीनों अभियुक्तों को कैद के साथ अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

यह मामला 14 फरवरी 2007 को बिंदकी कोतवाली के नंदौली गांव का है। नाली विवाद को लेकर ननका और अमरजीत, लाल सिंह, अवधपाल व सूरजदीन के बीच मारपीट हो गई थी।

इस पर वादी ननका ने चारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को विशेष अपर न्यायाधीश ईसी एक्ट बिकानूराम ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता सैय्यद आसिफ मकसूद ने अभियुक्तों के खिलाफ सबूत और दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन


कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को छह माह का सश्रम कारावास और प्रत्येक पर पांच-पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अधिवक्ता ने बताया कि अभियुक्त अवधपाल की मौत हो चुकी है। अर्थदंड न देने पर 15 दिन का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें