फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे।
विज्ञापन

अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सीडीओ पवन कुमार मीना ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए को स्कूलों में जनगणना से संबंधित प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए।
साथ ही ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाने को कहा। नगर निकायों के कूड़ा कलेक्शन वाहनों, एलपीजी सिलेंडरों और बिजली व हाउस टैक्स के बिलों के माध्यम से भी अभियान का प्रचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संगठनों को भी इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वगणना के लिए https://se.census.gov.in⁠ पर ऑनलाइन जानकारी दर्ज की जा सकेगी। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 और व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 18001801855 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें