स्पोर्ट्स स्टेडियम शांतीनगर में रविवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रियासत अली टीम के साथ पहुंचे और क्रिकेट पिच का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यूपीसीए अंडर-16 और अंडर-14 का प्रदेश और नेशनल स्तर का क्रिकेट मैच आयोजित कराएगा।
विज्ञापन
यहां कोच संजीव वर्मा ने बताया कि 31 जनवरी तक बच्चों के रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके बाद फरवरी के पहले सप्ताह में मैच की तारीख घोषित की जाएगी। मैच के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने के लिए व्यवस्था रहेगी। पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने बताया कि क्रिकेट से खिलाड़ियों को प्लेटफार्म मिलेगा।