फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के सच्चे प्रेम पर मिलते हैं भगवान- कोकिला

Sun, 23 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
मौहार में श्रीमद् भागवत कथा सुनाती वक्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मलवां विकास खंड के मौहार गांव में श्रीमद् भागवत कथा में गीत संगीत के साथ जालौन से आई वक्ता कंचन कोकिला ने भक्त व भगवान के प्रेम की कहानी का वर्णन किया। कहा कि भक्तों के सच्चे प्रेम पर भगवान उनसे मिलने स्वयं पहुंच जाते हैं। अहंकारियों, अत्याचारियों, पापाचारियों का संहार करते हैं।
विज्ञापन



भगवान श्रीराम ने शबरी के सच्चे भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी कुटिया में पहुंच कर जूठे बेरों को खाया था। इसलिए भक्त को सच्चे मन से भगवान की आराधना करना चाहिए और उनकी कथा को सच्चे मन से सुनने कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।


यहां व्यवस्था संभालने वालों में आयोजक शैलेंद्र सिंह उर्फ बबलू के अलावा जिला पंचायत सदस्य डा. नरेंद्र सिंह गौतम, अवधेश, विक्रम, जगन्नाथ, शिवम सिंह, संतोेष शुक्ला, सत्या सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें