फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों ने तालाबंदी कर शुरू की हड़ताल

Thu, 16 Jun 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
एआर को ज्ञापन देने जाते सचिव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति सचिव परिषद ने बुधवार को आयुक्त एवं क्षेत्रीय सहायक निबंधक सहकारिता (एआर) को ज्ञापन देकर हड़ताल की शुरुआत की। सचिवों ने जिले की सभी समितियों में एक साथ तालाबंदी कर दी है। जिलाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश संघ के आह्वान पर हड़ताल शुरू की गई है।
विज्ञापन



महामंत्री नेकपाल सिंह ने कहा कि सचिवों को चार साल से वेतन नहीं मिल रहा है। बकाया वेतन का भुगतान कराने के लिए विभागीय अधिकारियों और प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया गया था, जिसमें अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कहा कि सचिवों का वेतन कम से कम 25 हजार रुपये प्रति महीने किया जाए और समितियों के सचिव पद की नियुक्तियों में शतप्रतिशत सहायक पद में कार्यरत कर्मचारियों को भर्ती की जाए।


इस मौके पर लालबहादुर सिंह, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, कृष्णपाल सिंह राना, योगेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, रामखेलावन, रामप्रताप सिंह, चंद्रभान सिंह, मान सिंह, रवींद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सुमेर सिंह, बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें