फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, जांच के लिए डीएनए सैंपल कराया सुरक्षित

Thu, 14 Sep 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। उसका डीएनए सैंपल जांच के लिए सुरक्षित कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र में छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म में फरार विशेष समुदाय के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती के कोर्ट में बयान के बाद पुलिस आरोपी को प्रकाश में लाई है। हथगाम थाने के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है।

विज्ञापन

वह एक सितंबर को कालेज से घर लौट रही थी। रास्ते में दोपहर करीब डेढ़ बजे छिवलहा प्रधान हलीम का रज्जीपुर गांव निवासी भांजा शाबान कुरैशी साथियों संग छात्रा को खंडहर पड़े हास्टल में घसीट ले गया था। नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया था।
आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया था। प्रकरण में पुलिस ने शाबान को जेल भेजा था। पुलिस ने छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। कोर्ट में बयान के बाद पुलिस ने राजपुर चूल्हा गांव निवासी मोहम्मद मोहसिन को अलाउद्दीनपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, आइटी एक्ट समेत कई धाराओं में जेल भेजा है। थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। उसका डीएनए सैंपल जांच के लिए सुरक्षित कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें