फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्वास्थ्य कर्मी से लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मी से लूट के मामले में फरार दूसरे आरोपी को तांबेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। शहर के हरिहर मान सिंह कॉलोनी जेल रोड निवासी दिवाकर सिंह 19 अप्रैल को प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र चक्की से स्वास्थ्य मेला की ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। वह महर्षि चौराहे के शराब दुकान के पास गुमटी से गुटखा ले रहे थे। आरोप है कि महर्षि कॉलोनी निवासी कामता ने साथी संजय गुप्ता के साथ उन पर हमला किया। लात घूसों से पीटकर मोबाइल व 5600 लूट लिए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि कामता प्रसाद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है। उससे लूट के 410 रुपये बरामद किए गए हैं। इसके पहले संजय गुप्ता को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें