फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गूगल पर खोजा कस्टमर केयर नंबर, गंवा दिए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। गूगल पर खोजे कस्टमर केयर नंबर पर फोन मिलाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मी से एक लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर निवासी सोशल सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसवा में वार्ड बाॅय हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक ई-स्कूटर खरीदा था। ई-स्कूटर में तकनीकी खामी होने पर सोशल सिंह ने गूगल पर कंपनी का टोल फ्री नंबर खोजा। उस पर फोन करने पर उनसे शिकायत दर्ज कराने के नाम पर ओटीपी मांगी गई। ओटीपी बताने के बाद उनके बैंक खाते से 87 हजार 390 रुपये और दूसरी बार में 12 हजार 599 रुपये कट गए। इसके बाद साइबर ठगों का फोन बंद हो गया।
स्वास्थ्य कर्मी ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गूगल पर साइबर अपराधी कंपनियों के कस्टमर केयर से मिलते-जुलते नंबर अपलोड कर देते हैं। बिना जांच फोन करने पर काॅल साइबर अपराधियों के पास पहुंचती है जिससे लोग ठगी का शिकार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें