फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यमुना में डूबे युवक की तलाश में पानी में उतरी एसडीआरएफ, दिखा मगरमच्छ

विज्ञापन
फोटो- 39-रेस्क्यू करती एसडीआरएफ टीम
विज्ञापन
किशनपुर। अंतिम संस्कार के बाद नहाते समय यमुना नदी में डूबे भूपेंद्र सिंह की तलाश में रविवार को लखनऊ एसडीआरएफ की टीम ने की। हालांकि शाम तक की खोजबीन में सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ की स्कूबा ड्राइविंग टीम (पानी के अंदर उतरने वाली टीम) को मगरमच्छ दिखा। इसी वजह से टीम पानी में नहीं उतर सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले भूपेंद्र सिंह पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने शनिवार दोपहर यमुना किनारे गए थे। इसी बीच पर नहाते समय डूबे थे। परिजन ने पहले मछुआरों की मदद से तलाश की।
किशनपुर यमुना घाट पर लखनऊ से आई एसडीआरएफ टीम ने सुबह रेस्क्यू शुरू किया। डूबने वाली जगह से दमहा नाले तक तलाश की। सफलता नहीं मिलने कांटे डालकर पानी में तलाश करते रहे। विधायक कृष्णा पासवान पहुंचीं और परिवार से मिलीं। मछुआरे भी नाव से जाल डालकर युवक की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम यमुना नदी में हनुमान मंदिर घाट पहुंची। यहां मगरमच्छ तैरता दिखा। इस पर टीम पानी में नहीं उतरी। एसडीआरएफ के दरोगा रजत कुमार ने बताया करीब 20 किलोमीटर परिधि में रेस्क्यू किया गया।
14 सदस्यीय टीम ने शाम पांच बजे तक खोज की है। मगरमच्छ टीम को मंदिर के पास मिला है। यहां स्कूबा ड्राइविंग टीम को नदी में नहीं उतारा। सोमवार को सुबह से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।

फोटो- 39-रेस्क्यू करती एसडीआरएफ टीम

फोटो- 39-रेस्क्यू करती एसडीआरएफ टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें