फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के बाहर से व्यापार करती मिली तीन फर्म

विज्ञापन
मंडी समिति का निरीक्षण करते एसडीएम अवधेश निगम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। एसडीएम ने मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आढ़तों के खरीद रजिस्टर चेक किए। तीन फर्मो के व्यापारी मंडी में दुकान होने के बावजूद मंडी के बाहर व्यापार करते पाए गए। इनकी दुकानों के निलंबन की संस्तुति की हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अवधेश निगम ने सोमवार नवीन मंडी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन फर्मे श्री बिहारी ट्रेडिंग कंपनी, राकेश कुमार दिनेश कुमार एंड ब्रदर्स और बजरंग ट्रेडर्स के संचालक खरीदे गए गेहूं का स्टाक रजिस्टर नहीं दिखा पाए।
स्टॉक रजिस्टर के अलावा दुकानों में खरीद का कोई अभिलेख नहीं मिला। जांच में पाया गया कि तीनों फर्मे मंडी से व्यापार न करके बाहर से गेहूं खरीद कर रहे। इस पर एसडीएम ने तीनों दुकानें निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने आढ़तियों के साथ बैठक की, जिसमें एमएसपी से अधिक रेट में हो रही खरीद को लेकर चर्चा की गई। इसमें व्यापारियों ने बताया कि गेहूं एक्सपोर्ट होने की वजह से मार्केट में रेट एमएसपी से अधिक हैं। इस दौरान मंडी परिसर में मौजूद किसानों से भी एसडीएम ने वार्ता की और अपना गेहूं सरकारी खरीद केंद्र में अधिक से अधिक संख्या में लाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मंडी सचिव आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें