अमौली। आंधी, बारिश व अन्य आपदा से बेहाल किसानों का हाल जानने के लिए एसडीएम प्रह्लाद सिंह ने बुढ़वा गांव में दौरा किया। उन्होंने किसानों का दर्द सुनने के बाद लेखपाल चंद्रिका मौर्य को अविलंब रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। किसान पंथू सिंह सचान, राकेश यादव, विनय द्विवेदी, प्रमोद सचान, सुनील मिश्रा, जय कुमार, कृष्णकांत अवस्थी ने आपदा से आहत होने का दर्द बयां किया।
उन्हाेंने बताया कि गेहूं, लाही, चना, धनिया सारी फसलें बेकार हो गई। अभी तक किसी को भी एक पैसा नही मिला। एसडीएम ने बजट आते ही नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रधान राम प्रकाश सचान को भी लेखपाल की सर्वे करने में मदद करने को निर्देशित किया गया।