फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: टास्क फोर्स को चकमा देकर निकले दो डंपर एसडीएम ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने सोमवार सुबह बिना प्रपत्र गिट्टी लदे दो डंपरों को पकड़ा। ये डंपर विजयीपुर चौराहे पर तैनात टास्क फोर्स को चकमा देकर निकल रहे थे। अधिकारी आवास के सामने किशुनपुर रोड पर दोनों वाहनों को रोककर सीज किया गया। जांच में उनके पास गिट्टी लदे होने के कोई वैध प्रपत्र नहीं मिले। इसके बाद डंपरों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से किशुनपुर रोड पर कई ओवरलोड वाहनों की आवाजाही थम गई। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए पत्राचार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें