फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार किराना व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। दुकान बंद करके घर लौट रहे बाइक सवार किराना व्यापारी व उसके साथी को सोमवार रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर लूट लिया। व्यापारी ने एक बदमाश की पहचान की है। वह पहले भी लूटपाट और मारपीट की वारदात कर चुका है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन निवासी अमित कुमार विश्वकर्मा की गुखुरूवापुर (नौबस्ता रोड) पर किराने की दुकान है। वह दुकान से सोमवार रात 8 बजे दिव्यांग साथी पवन विश्वकर्मा के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। गणेशदागपुर के पास बाइक सवारों को ओवरटेक कर काले रंग की स्कार्पियो पर सवार बदमाशों ने रुकवा लिया। अमित ने बताया कि स्कार्पियो से उतरे पांच सवारों ने घेर लिया। तीन ने असलहा तानकर लाठी-डंडे से पीटा और 2.80 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।
बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी। सीओ बृजमोहन राय समेत कोतवाली का फोर्स घटनास्थल पहुंचा। इसी दौरान इसकुरी गांव के रूप सिंह से मारपीट का मामला सामने आया। उसके साथ बदमाशों ने मारपीट करके लूट का प्रयास किया। सीओ ने बताया कि एक बदमाश की पहचान पीड़ित ने की है। घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें