औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार को कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में पहुंच गई। इसके बाद डंपर और बस से टकरा गई।
हादसे में स्कॉर्पियो चालक सौरभ शुक्ला निवासी रावतपुर नवाबगंज कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ जमा हो गई। घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज ले जाया गया। यहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।