फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्कूल में बदली व्यवस्था, अनुमति के बिना दोपहर में नहीं जा सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के दो बार विरोध-प्रदर्शन के बाद विद्यालय प्रबंधन ने व्यवस्थाओं में सुधार की पहल शुरू की है। शनिवार को विद्यालय प्रबंधक निखिल अग्निहोत्री दिल्ली से किशनपुर पहुंचे और अभिभावकों के साथ बैठक की। इसमें विद्यालय की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की समस्याओं और हाल में हुए विरोध-प्रदर्शन के कारणों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रबंधक ने बताया कि देहात क्षेत्र से विद्यालय आने वाले विद्यार्थी अब सुबह अपने साथ टिफिन लेकर आएंगे। दोपहर के भोजन के समय विद्यालय का मुख्य गेट नहीं खोला जाएगा। विद्यार्थियों की नियमित छुट्टी शाम तीन बजे होगी। विद्यालय समय के बीच किसी अभिभावक को अपने बच्चे को घर ले जाना आवश्यक होने पर उसे स्वयं विद्यालय आकर कारण बताना होगा।
विद्यालय प्रबंधन की अनुमति के बाद ही विद्यार्थी को अभिभावक के साथ जाने दिया जाएगा। बैठक में विद्यालय अध्यक्ष मनीषा अग्निहोत्री, प्रबंधक निखिल अग्निहोत्री, उप प्रबंधक राहुल मिश्रा, सदस्य उमेश चंद्र, प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह, पदेन सदस्य बनारसी प्रसाद समेत अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन



सफेद बोर्ड, कमरों की मरम्मत पर सहमति
बैठक में विद्यार्थियों की उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए कक्षाओं में सफेद बोर्ड की व्यवस्था, जर्जर कमरों की मरम्मत और खेल मैदान में चहारदीवारी निर्माण कराने पर सहमति बनी।

प्रबंधक पहुंचे अंकुर के घर, आंदोलन की वजह पूछी
विद्यालय प्रबंधक निखिल अग्निहोत्री छात्र नेता कक्षा 12 के छात्र अंकुर के घर पहुंचे। अंकुर ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर दो बार विरोध-प्रदर्शन किया था। प्रबंधक ने उससे प्रदर्शन का कारण पूछा। हालांकि घर पर हुई वार्ता में क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें