फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभावों में पढ़ाई छोड़ देने वाली हर लड़की को स्कूल पहुंचाना ही प्राथमिकता : स्मृति ईरानी

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में छात्रा को टेबलेट देतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। आंगनबाड़ी और परिषदीय विद्यालयों के बीच फर्जीवाड़ा कर एक ही बच्चे का नाम दोनों जगहों पर दर्ज दिखाया जाता है। इससे पात्र अभिभावकों के बच्चे सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित होते हैं। लिहाजा इस फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए सरकार जनपद में भी पोषण ट्रैकर सिस्टम लागू करेगी। इसके लिए महिलाओं और उनके बच्चों के आधार को आपस में लिंक कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों का केंद्रीय स्तर पर प्रशिक्षण कराया जाएगा, ताकि उनमें और दक्षता आ सके।
विज्ञापन

यह बातें कपड़ा, महिला एवं बाल विकास की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। कहा कि आभाव में पढ़ाई छोड़ने वाली बालिकाओं को भी शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए डीएम को निर्देश दिए जाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने जिले के विकास कार्यो की समीक्षा भी की। उनके साथ केंद्रीय सचिव आशीष गोयल ने भी नीति आयोग के मानकों पर खरा उतर अब तक 15 करोड़ रुपयों का अतिरिक्त बजट प्राप्त करने की समीक्षा की।
केंद्रीय मंत्री और सचिव ने नीति आयोग के 15 करोड़ के बजट से हुए विकास कार्यों को देखा और बैठक के दौरान इन कार्यों की समीक्षा की। वार्ता के दौरान जिले की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, एमएलसी अविनाश सिंह, विधायक कृष्णा पासवान और जयकुमार जैकी, डीएम अपूर्वा दुबे, एडीएम विनय पाठक और पीडी एमपी चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनपद में नीति आयोग के तहत किये गए कार्यो की शार्ट फ़िल्म दिखाई। उन्होंने बताया कि जनपद अर्ध विकसित क्षेत्र में आते है उनकी प्रगति में सुधार के लिए संगठित प्रयास हेतु पांच जनवरी 2018 को आकांक्षी जनपद कार्यक्रम की घोषणा की गयी। जिसमें प्रदेश के 8 आकांक्षी जनपदों में जनपद फतेहपुर भी एक है ।
- 7.50 करोड़ की लागत से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के 42 विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं व ग्रामीण क्षेत्र के 178 और उक्त 42 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास से आच्छादित किये जाने का कार्य प्रगति पर है ।
- 2.0914 करोड़ की लागत से सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह के मरम्मतीकरण का कार्य प्रगति पर है । इस कार्य से जनपद में एक साथ 500 लोगों के साथ मीटिंग या ट्रेनिंग करायी जा सकती है ।
- 40.86 लाख की लागत से 500.00 मी0टन क्षमता का बीज भण्डार गृह औग मलवां में निर्माण कराया जा रहा है।
- 65.63 लाख की लागत से सीएचसी बिन्दकी फतेहपुर में आधारभूत सुविधाओं से आच्छादित किये जाने के लिए निर्माण कार्य किया जा चुका है ।
- 49.86 लाख की लागत से राजकीय पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी में तैयार करने का कार्य प्रगति पर।
- 3.84 करोड़ की लागत से कस्तूरबा विद्यालयों के कायाकल्प किया जा रहा है।
हिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अमर शहीद जोधा सिंह अटैया, ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के हॉल पहुंची और यहां अध्ययनरत छात्रों से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान राजकीय पालीटेक्निक कालेज के 30 छात्र/छात्राओं को टैबलेट वितरित किया और छात्र व छात्राओं की ओर से पूंछे गए सवालों का उत्तर दिया। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा हितांशी अग्रवाल ने रोल मॉडल के बारे में पूंछा तो केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रोल उन्हें मानना चाहिए, जिन्होंने आपको आगे बढ़ाने के लिए त्याग किए हैं। मंत्री के मुताबिक वे अपनी मां को अपना रोल मॉडल मानती हैं।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने वन स्टाप सेंटर का लोकार्पण किया। बताया गया कि वन स्टाप सेंटर से एक ही छत के नीचे महिलाओं को संरक्षण, पुलिस सहायता, स्वास्थ्य व विधिक सहायता मिलेगी। इसके बाद मंत्री प्राथमिक विद्यालय मुराईन टोला के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंची। उन्होंने पांच गर्भवती महिलाओं, नीतू, मिशबा, रंजना, शिवानी, अंजू देवी की गोदभराई की और पांच बच्चे, जो छह माह पूर्ण कर चुके हैं इसमें अरमान, उमरा, फातिमा, जूली, अजतान शाह, वामिका को अन्नप्रासन कराया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें टॉफी वितरित की। उन्होंने यहां पर पोषण से खाद्य पदार्थों से सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां उन्होंने अमरूद का पौधा भी लगाया।
फतेहपुर। स्मृति ईरानी ने विकास भवन सभागर में स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ संवाद किया। अभिनव कार्य करने पर ग्राम पंचायत सलेमाबाद की प्रधान नीतू देवी को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 50 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया। इसके केंद्रीय मंत्री ने पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें