फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों को अब हर महीने मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यान्ह भोजन योजना की छह हजार रसोइयों को अब हर महीने नियमित रूप से वेतन मिलेगा। मंगलवार को दो महीने का एकमुश्त वेतन खाते में भेजने के बाद यह व्यवस्था लागू कर दी गई।
विज्ञापन

जिले में राजकीय, एडेड और परिषदीय स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों का दोपहर का खाना स्कूलों में पकाने के लिए 5910 रसोइयों की नियुक्ति है। इन्हें 1500 रुपये मासिक वेतन दिया जाता है। अभी तक इन्हें कई-कई महीने वेतन के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह संकट खत्म हो जाएगा। अब तक का बकाया नवंबर और दिसंबर महीने का वेतन प्राधिकरण ने मंगलवार को एक करोड़ 90 लाख की धनराशि भेजी है।
डीसी एमडीएम आशीष दीक्षित ने बताया कि एक दो दिन से सभी रसोइयों के बैंक खाते में वेतन पहुंच जाएगा। अब हर महीने का वेतन अगले महीने की 10 तारीख तक नियमित रूप से पहुंचेगा। इसके इसकी तैयारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें