फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावरकर ने जलाई थी पुणे में विदेशी कपड़ों की होली

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो- 8 फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने महान स्वतंत्रता आंदोलन के नायक वीर दामोदर सावरकर की 137वी जयंती मनाई। सावरकर के जीवन को पेश करते भारत रत्न की उपाधि से नवाजने की मांग की गई। महासभा कार्यालय आईटीआई रोड में वीर दामोदर सावरकर की तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करके उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहा कि वीर सावरकर ने सर्व प्रथम २२ अगस्त १९०६ को विदेशी वस्त्रों की पूना शहर में होली जलाई थी। १३ मार्च १९१० को लंदन के रेलवे स्टेशन पर उन्हें गिरफ्तार कर अंडमान निकोबार की जेल में २० वर्षों तक रखा गया। दुर्भाग्य है कि केंद्र में इतने दिनों से भाजपा की सरकार होते हुए भी भारत रत्न का तोहफा नहीं दिया गया। १९३७ में उनको हिंदू महासभा का पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला, जिला प्रवक्ता स्वामी रमा आसरे आर्य , शशिकांत मिश्रा , बाबू तिवारी, अभिमन्यु सिंह गौतम, करण सिंह पटेल , राम नारायण आचार्य शिवाकांत तिवारी, संतोष नेता , भोला सिंह , डॉ प्रमोद कुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें