फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खियों की गंदगी से क्षेत्रीय बाशिंदे आजिज

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। मलवां विकासखंड के 20 गांव और देवमई विकासखंड के दर्जनों गांव में गंदी मक्खियों के प्रकोप से बाशिंदे सेहत को लेकर चिंतित हैं। मक्खियां दरवाजे से घर के रसोई तक गंदगी फैला रही हैं। आंधी, पानी, कोरोना महामारी से परेशान लोग अब मक्खियों से परेशान हैं। हरे रंग की चमकीली मक्खी जहां भी बैठती है, बीट करती है कीड़े निकलते हैं। पूर्व मंत्री जनसेवक अमरजीत सिंह ने प्रशासनिक हीलाहवाली पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि जल्द कुछ न हुआ तो वह प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने इस मामले को संज्ञान में लेकर लोगों से कहा है कि वह जल्द इससे क्षेत्रीय लोगों को निजात दिला देंगे।
विज्ञापन

अभी तक प्रशासनिक अमला क्षेत्र की हकीकत से रूबरू होने नहीं पहुंचा है। रावतपुर, रामपुर, बीकमपुर, गोधरौली, औंग, बनियानखेड़ा, बैलाकापुरवा, हरबंशपुर, कृष्णापुर, बेनीखेड़ा, थानपुर, रानीपुर, आशापुर के सभी मजरे, अभयपुर के सभी मजरे, अकबरखेड़ा, सादीपुर, रसूलपुर हाजीपुर, खदरा, करचलपुर तक मक्खियों का झुंड पहुंच चुका है। गोधरौली गांव के राजेश मिश्रा, रामनजर सिंह, विवेक तिवारी ने खाने-पीने में मक्खियों की गंदगी को सेहत के लिए खतरनाक बताया है। करचलपुर गांव के नीरज अग्निहोत्री, दिलीप कुशवाहा आदि ने गांव में मक्खियों से परेशानी की बात कही है। सभी लोगों ने इसके लिए शिवराजपुर के एक मुर्गी फार्म को दोषी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें